फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 'अमर उजाला संवाद' में सवाल-जवाब के बीच यूपी के माननीयों ने कही ये बड़ी बातें

Tue, 27 Mar 2018 09:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
amar ujala samwad at kanpur psit bhauti
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कार्यक्रम अमर उजाला संवाद शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के विकास को लेकर अपनी बात कही और संवाद कार्यक्रम में अमर उजाला के सीनियर एडिटर इंदु शेखर पंचोली के सवालों का जवाब दिया। 

 
amar ujala samwad at kanpur psit bhauti
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मार्च 2017 में यूपी में योगी जी की सरकार आई और जब से ये सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षण-क्षण प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पार्टी है जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस सभी को पता है कि उनका क्या मकसद है।
 
amar ujala samwad at kanpur psit bhauti
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस बार यूपी प्रदेश का सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य होगा। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान पर कहा कि हम इस प्रक्रिया में लगे हैं और जल्द ही इसे पूरा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala samwad at kanpur psit bhauti
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो परिवहन विभाग घाटे में था। अब हम ये कह सकते हैं कि मार्च के अंत तक 100 करोड़ का फायदा होगा। आरटीओ में भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रहे हैं। पहले सपा-बसपा सरकार आते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय हो जाते थे पर अब ऐसा नहीं होता। आने वाले समय में परिवहन विभाग की ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
amar ujala samwad at kanpur psit bhauti
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि पहले पांच जिलों का प्रदेश होता था। बाकी जिले तो कागज पर थे। हमें खजाना खाली मिला था। हमें एक लाख 21 सड़कें गड्ढायुक्त मिली थी। पर योगी सरकार के आने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। हम ऐसी सड़के बना रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सड़कों का स्वर्ग बनेगा। हम कम लागत में मजबूत सड़कें बना रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed