{"_id":"28d75f95386d54a513dc778ad1e3864a","slug":"amar-ujala-foundation-adopted-two-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन ने गोद लिए दो स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन ने गोद लिए दो स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने कटरी शंकरपुर सराय (नत्थापुर) स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोद लिया है।
विज्ञापन
दोनों विद्यालयों में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ छात्रों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक, तकनीकी व बौद्धिक विकास के लिए एक सिरे से काम कराएगा।
साथ ही विद्यालय में बिजली के कनेक्शन, स्कूल के भीतर छात्रों को सूचना देने के लिए माइक सिस्टम, पर्याप्त फर्नीचर, पंखे, बच्चों के लिए पानी के केन, शैक्षिक टूर, कंप्यूटर, संगीत कक्षाएं, इंगलिश स्पीकिंग, मेमोरी ट्रेनर कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक परीक्षण और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने में भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा अतिथि टीचरों के माध्यम से बच्चों को अपटेड कोर्स की बारीकियां, नैतिक शिक्षा, खेल और योग-व्यायाम के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि बच्चे सामाजिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनें और समाज में अपनी भागीदारी बनाएं। फाउंडेशन दोनों स्कूलों को आदर्श स्कूल बनाने के लिए जल्द ही काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
टीचरों को करेंगे अपडेट
फाउंडेशन समय-समय पर दोनों विद्यालय के टीचरों और स्टाफ को अपडेट करेगा। इसमें टीचरों की समस्याओं और उन्हें तकनीकी रूप से ट्रेंड करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
ये है स्कूल का स्टाफ
प्राथमिक विद्यालय: इंचार्ज-सुनीता, टीचर-पूजा शर्मा, दीबा, प्रिया, शिक्षामित्र-पिंकी। उच्च प्राथमिक: इंचार्ज प्रिंसिपल-अब्दुल कूद्दूस, टीचर-शशि मिश्रा, कल्पना सिंह, विजय कुमार, अनुदेशक-पुष्पेंद्र कुमार, दीपा शुक्ला।