{"_id":"5b799f7842c792464e176467","slug":"allegation-of-usurp-money-over-samajwadi-party-s-state-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोपों के घेरे में सपा प्रदेश सचिव, बोले- विवाद के बाद संबंध सामान्य हो गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपों के घेरे में सपा प्रदेश सचिव, बोले- विवाद के बाद संबंध सामान्य हो गए थे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सपा के प्रदेश सचिव और उनके छोटे भाई के खिलाफ उधारी की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। शाहाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने सपा नेता पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में प्रदेश सचिव और भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, प्रदेश सचिव ने आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने सत्ताधारी दल के लोगों से साठगांठ कर उन्हें फंसाया है।
बहराइच के ग्राम रामनगर कंडा कोतवाली मूर्तिहा निवासी दयाराम साहनी पुत्र रामप्रिय हरदोई की शाहाबाद कोतवाली में दरोगा हैं। एसपी विपिन कुमार मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में दरोगा दयाराम ने आरोप लगाया कि सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी सपा (समाजवादी पार्टी) के प्रदेश सचिव संजय कश्यप पुत्र रामसहाय कश्यप ने 19 और 20 अप्रैल 2018 को मोबाइल पर संपर्क कर एक लाख रुपये उधार मांगे।

दरोगा का कहना है - अब संजय इनकार कर रहे हैं
सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप
20 अप्रैल को उन्होंने स्टेट बैंक के खाते से 85 हजार रुपये निकाले और एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये उधार लिए। इसी दिन शाम करीब सात बजे पुलिस लाइन के पास संजय कश्यप को रुपये दे दिए। संजय ने उधारी की रकम जल्द लौटाने को कहा था। दरोगा का कहना है कि अब संजय रुपये देने से इनकार कर रहे हैं। संजय के छोटे भाई पवन कश्यप को भी इसकी जानकारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संजय और पवन उन्हें झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं प्रदेश सचिव संजय कश्यप का कहना है कि जब सपा सरकार थी और हरियावां थाने में दयाराम दरोगा थे, तो उनसे विवाद हो गया था। इसके बाद संबंध सामान्य हो गए थे। अब उन्होंने झूठे आरोप क्यों लगाए, इसका कारण वह नहीं जानते। वह जांच के लिए तैयार हैं।