{"_id":"6526f3187ac0571bcd0c3fe4","slug":"allegation-of-robbery-after-assaulting-a-woman-and-breaking-her-mobile-phone-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4025-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला से मारपीट कर मोबाइल तोड़ा लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला से मारपीट कर मोबाइल तोड़ा लूट का आरोप
Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
रूरा। कस्बे के बजरंग नगर की बाजार जा रही महिला को दो अज्ञात लोगों ने स्टेशन रोड पर मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के बजरंग नगर की निवासी महिला रानी देवी ने बताया कि वह बुधवार शाम घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। जब वह स्टेशन रोड के पास पहुंची तभी अचानक कालोनी के पास छिपे दो युवकों ने पीछे से आकर रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसका पर्स छीन लिया। जब पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने उसका मोबाइल तोड़ कर फेंक दिया। पीड़िता ने पर्स में पड़े 5 हजार छीन ले जाने की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मामला उधारी के पैसों के लेनदेन के विवाद का है। लूट की बात गलत है। महिला के साथ मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कराई गई है।