फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav targets BJP in etawah

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- जनता का दुख-दर्द समझने वाला कोई नहीं है

Mon, 11 Feb 2019 11:15 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP in etawah
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जनता के बीच जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी भ्रष्ट सरकारों का भी सफाया होना बेहद जरूरी है। जनता इन सबसे काफी तंग आ चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में जनता का दुख दर्द समझने वाला कोई नहीं है। आप सभी को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं को हल किया जा सके।
विज्ञापन

सपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार शाम को पैतृक गांव सैफई पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलने पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पर जमा हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी फरियादें सुनीं।

उसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बात की। उनसे आगामी आम चुनाव को लेकर जिले की स्थिति के बारे में बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से सपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा। कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने को आतुर दिखे। इसी बीच कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed