फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Akhilesh Yadav said in which book is it written that the scholar of PDA cannot tell the katha

UP: कथावाचक के साथ हुई घटना पर अखिलेश बोले- किस ग्रंथ में लिखा कि पीडीए का विद्वान कथा नहीं कह सकता

Wed, 25 Jun 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 09:33 PM IST
सार

Farrukhabad News: इटावा में गैर ब्राह्मण कथावाचक के साथ हुई घटना पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किस ग्रंथ में लिखा कि पीडीए का विद्वान कथा नहीं कह सकता है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said in which book is it written that the scholar of PDA cannot tell the katha
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा में गैर ब्राह्मण कथावाचक के साथ हुई घटना निंदनीय है। कथावाचक का सिर घुटावाया, चोटी काटी गई फिर पेशाब से शुद्ध करके अपमान किया। किस ग्रंथ में लिखा है कि पीडीए का विद्वान कथा नहीं कह सकता। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा अब भाजपा कुछ लोगों से घिनौनी बातें कहलवा रही है। दलितों पर अत्याचार सपा सरकार में ही रुकेगा। बताया उन्होंने ग्वालियर से लिपुलेक तक आठ लेन का रोड मांगा। चार लेन का भरोसा दिया गया, मगर बनाया टू-लेन गया। उनकी सरकार बनने पर गंगा पर आठ लेन पुल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चरम पर है। बोले इटवा की घटना जिन परिवारों के साथ हुई, उनका दर्द समझो। कौन सा ग्रंथ कहता है कि पिछड़े, दलित कथा नहीं कह सकते। श्रीकृष्ण तो पिछड़ों के ही भगवान हैं। वह दुनिया भर में पूजे जाते हैं। भाजपा को यही तकलीफ है। भगवान राम व हनुमान की जाति किसने बताई।
विज्ञापन



अब निष्पक्ष भर्ती होने पर बोले, भाजपा सरकार भर्ती मेंं पीडीए समाज की सूची जारी करे। हमने बिना परीक्षा, मैरिट के आधार पर भर्ती की। एक व्यक्ति ले आएं जो पैसे देने की बात कहे। अन्यथा योगी जी को सनातन धर्म छोड़ देना चाहिए। सनातन धर्म मानने वाले झूठ नहीं बोल सकते, मगर भाजपाई एक परिवार को झूठ सिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से हमारे संबंध खराब हैं। युद्ध के दौरान ग्वालियर से लिपुलेक जाने वाला मार्ग हमने आठ लेन का मांगा था। सरकार ने फोरलेन बनाने का भरोसा दिया, मगर बनाया टू-लेन। उनकी कथनी व करनी में अंतर है। हमारी सरकार बनी, तो आठ लेन का गंगा पर पुल बनाएंगे। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। घोषित इमरजेंसी है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारत को धैर्यवान, किसी को भी स्वीकार करने वाला बताया था। मगर भाजपा की समझ में नहीं आ रहा। इटावा की घटना पर हम पहले जनता को जागरूक करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. नवलकिशोर शाक्य, मोहन यादव आदि थे।

 

मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
भाजपा कार्यकर्ता शिवम दुबे ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि इटावा में हुए कथावाचक कांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से कुछ राजनीतिक ठेकेदार सोशल मीडिया पर सवर्ण समाज को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed