{"_id":"580761b14f1c1b642e7044a3","slug":"akhilesh-yadav-rath-yatra-from-3-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"घमासान के बीच अकेले रथयात्रा निकालने का अखिलेश ने लिया फैसला, 3 नवम्बर से करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घमासान के बीच अकेले रथयात्रा निकालने का अखिलेश ने लिया फैसला, 3 नवम्बर से करेंगे शुरुआत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘समाजवादी विकास रथ यात्रा’ निकालने का ऐलान कर दिया है। 3 नवम्बर से वह अकेले राज्य के दौरे पर निकल जाएंगे। वैसे यह रथ यात्रा तय समय से देरी से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में अखिलेश ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समेत पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पत्र भेज कर जानकारी दे दी है। हालांकि अखिलेश ने यात्रा में विलंब का स्पष्टीकरण नहीं दिया है। फिर भी यह चर्चा गरम है कि सपा परिवार में जारी कलह ही यात्रा में देरी की असल वजह है।
विज्ञापन
बता दें यात्रा का फैसला 25 जून को हो गया था। पार्टी ने यह तय किया था कि अखिलेश फिर से यात्रा पर निकलेंगे। पहले सितंबर महीने से ही अखिलेश को यात्रा पर निकलना था। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 3 अक्तूबर कर दी गई, लेकिन उस वक्त भी यात्रा में अटकलें लग गई। ज्ञात हो इससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश ने राज्य में रथ यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन