फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav rath yatra from 3 november

घमासान के बीच अकेले रथयात्रा निकालने का अखिलेश ने लिया फैसला, 3 नवम्बर से करेंगे शुरुआत

Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav rath yatra from 3 november
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

घर में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘समाजवादी विकास रथ यात्रा’ निकालने का ऐलान कर दिया है। 3 नवम्बर से वह अकेले राज्य के दौरे पर निकल जाएंगे। वैसे यह रथ यात्रा तय समय से देरी से शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में अखिलेश ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समेत पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पत्र भेज कर जानकारी दे दी है। हालांकि अखिलेश ने यात्रा में विलंब का स्पष्टीकरण नहीं दिया है। फिर भी यह चर्चा गरम है कि सपा परिवार में जारी कलह ही यात्रा में देरी की असल वजह है। 
विज्ञापन


बता दें यात्रा का फैसला 25 जून को हो गया था। पार्टी ने यह तय किया था कि अखिलेश फिर से यात्रा पर निकलेंगे। पहले सितंबर महीने से ही अखिलेश को यात्रा पर निकलना था। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 3 अक्तूबर कर दी गई, लेकिन उस वक्त भी यात्रा में अटकलें लग गई। ज्ञात हो इससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश ने राज्य में रथ यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed