फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: इन दिग्गजों ने वोट डालने के बाद कही ये बातें

Sun, 19 Feb 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav, mulayam yadav voting in etawah
वोट करते अखिलेश यादव और मायावती
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का रोमांचक मुकाबला शुरू हो चुका है। 12 जिलों जनता 69 सीटों पर मतदान करने सुबह 7 बजे से अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। मैदान में 826 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 10.00 बजे समाजवादी पार्ट के मुखिया और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपना वोट डालने के बाद मीडिया को से बातचीत भी की। इटावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है। मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं। कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। 

हरदोई में नितिन ने पत्नी संग डाला वोट

akhilesh yadav, mulayam yadav voting in etawah
अपनी पत्नी के साथ वोट डालने जाते नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रहे हरदोई के नितिन अग्रवाल ने अपनी पत्नी संग मतदान स्थल पर जाकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की। 

सैफई में वोट डालने पहुंचे सीएम अखिलेश के चाचा

akhilesh yadav, mulayam yadav voting in etawah
सीएम अखिलेश के चाचा राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा के सैफई में सीएम अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं है। सपा फिर से सरकार बनाएगी। सपा छोड़ने वाला राजनीतिक रूप से समाप्त हो जाता है ये सपा का इतिहास रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम से चचेरे भाई ने भी डाला वोट

akhilesh yadav, mulayam yadav voting in etawah
अभय राम यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम के चचेरे भाई अभयराम यादव भी इटावा में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिर से यूपी में सपा आयेगी। सपा के विकास को देखते हुए जनता खूब समर्थन दे रही है। 
विज्ञापन

सांसद अशोक ने भी डाला वोट

akhilesh yadav, mulayam yadav voting in etawah
सांसद सिद्धार्थ
सांसद अशोक सिद्ध ने भी अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने वोटिंग का मतलब भी लोगों को बताया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed