फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav hit on yogi government over gorakhpur tragedy

गोरखपुर घटना पर अखिलेश ने किया ट्वीट- 'राजनीतिक दुर्भावना की भी सीमा होनी चाहिए'

Mon, 14 Aug 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 08:34 AM IST
सार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 32 बच्चों की मौत के बाद योगी सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस मामले को लेकर मुखर हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

विज्ञापन
akhilesh yadav hit on yogi government over gorakhpur tragedy
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 32 बच्चों की मौत के बाद योगी सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस मामले को लेकर मुखर हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में योगी सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने लिखा 'राजनीतिक दुर्भावना की भी सीमा होनी चाहिए, गोरखपुर में हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम का भुगतान रोक कर यह सरकार क्या साबित करना चाहती है?
विज्ञापन

akhilesh yadav hit on yogi government over gorakhpur tragedy
गोरखपुर हादसे की दर्दभरी तस्वीर
अपने इस ट्विट से अखिलेश ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। इसस पूर्व उन्होंने इस मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले में योगी सरकार सच नहीं बता रही है।

 



 

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर में पिछले पांच दिनों में 60 बच्चों की दर्दनाक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जान गंवाने वाले बच्चों में 5 नवजात शिशु भी थे। हॉस्पिटल में होने वाली कुल मौतें 32 हैं। मौतों की वजह आधिकारिक तौर पर भले ही नहीं बताई जा रही हो लेकिन कहा जा रहा है कि इसके पीछे ऑक्सीजन की कमी ही कारण है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन शुरू

akhilesh yadav hit on yogi government over gorakhpur tragedy
गोरखपुर में अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता



बाबा राघवदास मेडिकल कालेज स्थित नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती 30 बच्चों की मौत के मामले पर विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल आज मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेडिकल कालेज पहुंच गये हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों में सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदर्शनकारी उक्त घटना में सम्मिलित चिकित्सक, प्रधानाचार्य और अधीक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करके इन सबकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वे मृतक बच्चों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

 


 

विज्ञापन

गोरखपुर घटना पर किया ट्वीट 

akhilesh yadav hit on yogi government over gorakhpur tragedy
गोरखपुर अस्पताल की तस्वीर - फोटो : ANI

-गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर बच्चों की मौत हो गयी थी।
-इसके बाद से विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए बयान देना शुरू कर दिया है।
-कांग्रेस ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं, नरसंहार किया गया है।
-इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है।
-अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से ही बच्चों की जान गयी है।
-अखिलेश ने सवाल किया कि सीएम के दौरे पर ऑक्सीजन की कमी को क्यों नहीं बताया गया।
-समाजवादी पार्टी की तरफ से एक जाँच टीम गठित कर गोरखपुर भेज दी गयी है।
-उन्होंने कहा कि बच्चों की लाशों को छिपाकर दूसरे दरवाजों से अस्पताल के बाहर भेजा गया था।
-साथ ही बच्चों की भर्ती की जानकारी भी एडमिशन कार्ड में हेराफेरी के कारण सामने नहीं आयेगी।
-उन्होंने कहा कि हमें सरकार में रहते हुए 200 बेड का वार्ड बनवाया था।
-साथ ही हमारी समाजवादी सरकार में ही 500 बेड की अलग विंग भी बनायी गयी थी।
-सरकार चाहती तो इसके लिए उपकरण, स्टाफ का इंतजाम करती जिससे कोई समस्या नहीं होती।
-अब अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है।
-अखिलेश ने ट्वीट में कहा कि राजनीतिक दुर्भावना की भी सीमा होनी चाहिए।
-उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम का भुगतान रोक कर सरकार क्या साबित करना चाहती है।

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 32 बच्चों की मौत के बाद योगी सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस मामले को लेकर मुखर हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed