फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh says sp congress alliance will win 300 seats

अखिलेश ने कहा, ‘300 सीट जीतेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन’

Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
akhilesh says sp congress alliance will win 300 seats
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी चुनावी जनसभाओं में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बूते विधानसभा चुनाव में 3 सौ सीटें जीतने का दावा कर गए। कानपुर के रसूलाबाद में  35 मिनट तक चले अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। अकबरपुर में उन्होंने कांग्रेस से अपनी पुरानी मित्रता बताई। जबकि बसपा को पत्थर वाली सरकार बताया।
विज्ञापन


‘हाथ’ के साथ ‘साइकिल’ चलाने में मजा आएगा
शनिवार को रसूलबाद के योगेश्वर राइस मिल परिसर और अकबरपुर में रामस्वरूप सिंह महाविद्यालय में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ‘हाथ’ के साथ ‘साइकिल’ चलाने में अधिक मजा आएगा। गठबंधन 300 कम से कम 300 सीट हासिल करेगा। उन्होंने मोदी के अच्छे दिनों के आने की बात और नोटबंदी से काले धन व आतंकियों के धन के सफाए पर तीखा प्रहार किया। कहा कि धन कोई काला और सफेद नहीं होता है, जिस धन पर हम टैक्स नहीं देते हैं वह काला और टैक्स पेड धन सफेद कहलाता है। जब तक हम सभी नहीं चाहेंगे तब तक इससे निजात नहीं मिलेगी।  भाजपा ने इतना बड़ा झूठ बोलकर गरीब जनता को अपने पैसे के लिए ही लाइन में लगा दिया।  झींझक में बैंक की लाइन में पैदा हुए बच्चे का नाम खजांची रखने को उसकी मां को दो लाख रुपये देकर उसकी मदद की। भाजपा सरकार को बताना होगा कि कालाधन कितना बाहर है। 
विज्ञापन


अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अखिलेश ने कहा कि अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 100 नंबर पर पुलिस के पैसा मांगने की शिकायत आएगी तो पैसा वापस भी करवाया जाएगा। सरकार में आए तो कानून व्यवस्था सुधारने के लिए और यूपी 100 की गाड़ियां देंगे। पशुआें के इलाज के लिए गांव में बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया किसान दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ा कर 7 लाख की जाएगी। इलाज के लिए भी मदद की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि कानपुर देहात के सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपार मेहनत करनी है। भोगनीपुर में सपा और कांग्रेस प्रत्याशी के  मामले में कहा कि कांग्रेस के हाईकमान से बात करूंगा। अकबरपुर प्रत्याशी नीरज सिंह गौर ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, सिकंदरा की प्रत्याशी सीमा सचान, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी नीतम सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरिया को मंत्री का सब्जबाग दिखा गए
मुख्यमंत्री ने बेरिया के प्रति लोगों की नाराजगी के चलते उनकी सीट बदलने और आगामी चुनाव के बाद उनकी सरकार बनने पर अबकी बार पूरे कार्यकाल तक मंत्री बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में अकील अहमद पट्टा ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा  प्रदेश माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल, राम सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी दिलीप यादव, ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, आलोक बाजपेई, प्रमोद यादव, अरुणा कोरी व फैजान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed