फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh mublic meeting

देशी घी, मिल्क पाउडर और प्रेशर कुकर देंगेः अखिलेश यादव

Tue, 14 Feb 2017 11:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
akhilesh mublic meeting
अखिलेश यादव
फर्रुखाबाद, कन्नौज और हरदोई जिलों में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस-सपा गठबंधन की सीटों पर ही सबसे ज्यादा बयान देते नजर आये। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन को करीब 300 सीटें मिलेगी और दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही मिडडे मील में बच्चों को प्रत्येक माह एक किलो देशी घी एवं एक किलो मिल्क पाउडर, गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर दिया जाएगा। जीटी रोड को फोरलेन बनाकर इससे कन्नौज, फर्रुखाबाद को बेवर या किसी अन्य जगह से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


तिर्वा-कन्नौज फोरलेन को औरैया तक बनाया जाएगा। युवाओं की पढ़ाई के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कौशल विकास केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। वह मंगलवार को फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं हरदोई में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का हाथ इसलिए पकड़ा ताकि साइकिल की रफ्तार और बढ़ जाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि टीवी रेडियो पर मन की बात कहने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कोई नहीं जान पाया। ढाई साल में उन्होंने कोई काम की बात नहीं कही। केवल देश को गुमराह किया है। बीजेपी ने केवल सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने जहर घोलने व समाज को बांटने का काम किया है। भाजपाई केवल साजिश व धोखा करते हैं। वहीं सपा का काम जमीन पर दिखता है। अखिलेश ने कहा कि नोट बंदी ने आलू किसानों को बर्बाद कर दिया। वे आलू आधारित उद्योग लगाने वालों को सहयोग करेंगे। 


हरदोई के आईटीआई मैदान पर चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि किसी से छिपा नहीं है कि सपा किस दौर से गुजरी है। एक समय ऐसा भी आया कि जब लगा कि साइकिल चली जाएगी लेकिन सांसद नरेश अग्रवाल के सहयोग से सपा को साइकिल मिल गई। साइकिल न मिलती तो प्रधानी की तरह न जाने किस निशान पर चुनाव लड़ रहे होते। उन्होंने सपा-कांग्रेस तालमेल पर कहा कि हमारा गठबंधन दो कुनबों का नहीं बल्कि दो युवाओं की नई सोच व नए विकास का गठबंधन है। इस बार सरकार बनने पर गांवों को भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed