उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग की अोर से मिली नोटिस के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकारी बंगले खाली कर दिए हैं। अब दोनों ने अपना नया आशियाना लखनऊ में ही बना लिया है। बाजार में इन बंगलों की कीमत करोड़ों में है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपना ठिकाना 9, मॉल एवेन्यू लखनऊ बनाया है। दलितों की राजनीति करने वाली मायावती का यह ठिकाना बड़ा ही आलीशान है।
3 of 7
मायावती ने खाली किया अपना सरकारी बंगला
साल 2012 में राज्यसभा चुनाव में नामांकन के समय मायावती ने हलफनामे में इस बंगले का जिक्र किया था। उन्होंने इसकी कीमत 15.68 करोड़ रुपए बताई थी। हालांकि लखनऊ के रियल इस्टेट बाजार से जुड़े लोग इस बंगले की कीमत 35 करोड़ रुपए तक लगाते हैं।
4 of 7
मायावती ने सरकारी बंगला छोड़ा, नया आशियाना लखनऊ में ही बनाया
यह बंगला 71282.96 वर्ग फीट में फैला है। इसमें 53767.29 वर्ग फीट में निर्माण हुआ है। उत्तर प्रदेश में सत्ता में रहने के दौरान ही मायावती ने 3 नवंबर 2010 में इसे खरीदा था।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह का सरकारी घर छूटा तो पहली बार रात भर के लिए उन्हें लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रूकना पड़ा। कमरा नंबर 102 उनके लिए बुक था। डेडलाइन से पहले ही अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने सरकारी बंगला ख़ाली कर दिया। लगातार तीन दिनों तक उनके सामान पैक होते रहे। पिता-पुत्र का नया ठिकाना अंसल गोल्फ़ सिटी बन गया है।