{"_id":"5b14badd4f1c1baf6e8b62a0","slug":"patients-with-rapidly-growing-brain-fever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां इंसेफेलाइटिस का हमला तेज, डॉक्टरों ने बताए बचने के उपाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां इंसेफेलाइटिस का हमला तेज, डॉक्टरों ने बताए बचने के उपाय
Mon, 04 Jun 2018 12:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:51 PM IST
सार
- हैलट में भर्ती युवती, वृद्ध की हालत गंभीर
विज्ञापन
1 of 4
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में दिमागी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिमागी बुखार की वजह से रविवार को आठ मरीजों को हैलट और उर्सला इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
2 of 4
ओपीडी में मरीज को देखते डॉक्टर जे.एस कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
डाक्टरों ने इस मौसम में बुखार तेज होते ही तुरंत विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के बीच मौसम के उतार - चढ़ाव से वायरल का हमला तेज हो गया है। अस्पतालों में बुखार और पेट के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
3 of 4
डेमाे पिक
बर्रा-6 निवासी कीर्ती वर्मा (20) को बेहोशी की हालत में हैलट इमरजेंसी में डॉ. जेएस कुशवाहा की यूनिट में भर्ती कराया गया। उसे देर शाम तक होश नहीं आया था। बंगाली घाट निवासी होरी लाल (75) को भी बुखार के बाद झटके और बेहोशी की वजह से इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंसेफेलाइटिस जैसे लक्षणों वाले चार अन्य मरीज इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। ऐसे दो अन्य मरीजों का इलाज उर्सला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि उनकी यूनिट में इंसेफेलाइटिस जैसे लक्षणों वाले छह मरीज भर्ती हुए हैं। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। ऐेसा बुखार सामान्यतया पैरासीटामॉल से ही ठीक हो जाता है पर बुखार को तेज मत होने दें। ज्यादा दिन बुखार रहने और तेज होने से यह दिमाग में पहुंच जाता है। इससे मरीज को झटके, बेहोशी आने लगती है और वह गंभीर हो जाता है। जान भी जा सकती है। हैलट के मेडिसिन वार्डों में भी इंसेफेलाइटिस जैसे लक्षणों वाले कई मरीज भर्ती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।