{"_id":"6133d1bb8ebc3e88b96ccdd1","slug":"akbarpur-mati-road-jammed-keeping-the-child-s-body-akbarpur-news-knp650206798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक का शव रख अकबरपुर-माती रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक का शव रख अकबरपुर-माती रोड किया जाम
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के आलमचंद्रपुर में विद्युत पोल के सपोर्टर तार में करंट उतरने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग कर डीएम आवास से कुछ दूर मिल्किनपुरवा बंबे के पास शव रख अकबरपुर-माती रोड जाम कर दिया।
इससे आवाजाही बंद हो गई। जाम में माती की तरफ जा रही एक एंबुलेंस व ऑटो सवार बीमार महिला फंसी रही। कोतवाल ने बिजली विभाग की ओर से मुआवजे दिलाने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी देकर लोगों को समझाया तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
आलमचंद्रपुर निवासी संजय मजदूर है। शुक्रवार दोपहर घर के पास लगे विद्युत पोल के सपोर्टर तार में उतरे करंट की चपेट में आकर उसके मझले पुत्र सत्यम (9) की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीणों ने दोपहर में एक बजे माती-अकबरपुर रोड पर डीएम आवास के पास जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना था कि कनेक्शन की केबल का एक तार बिजली के खंभे के सपोर्टर वायर से छू रहा था। इसी वजह से करंट की चपेट में आकर बेटे की मौत हुई। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी पाकर लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, पर परिवारीजन मौके से नहीं हटे।
इससे माती की तरफ मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस व ऑटो सवार एक बीमार महिला जाम में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ऑटो सवार बीमार महिला को तो आगे निकाल दिया लेकिन एंबुलेंस जाम में फंसी रही। बाद में पहुंचे कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने परिजनों को जानकारी दी कि विद्युत विभाग की ओर से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की गई है।
विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन शव गांव ले गए। करीब एक घंटे तक जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा।
मुआवजे के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को आवश्यक प्रपत्र भेजे गए हैं। उसके स्तर पर जांच कराकर मुआवजा दिया जाएगा। मृतक के परिजनों को इससे अवगत कराया गया है। - सतीश चंद्र निषाद, एसडीओ विद्युत
पुलिस से कई बार हुई नोकझोंक
जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों ने कई बार परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान नाराज परिजनों की पुलिस से कई बार नोकझोंक हुई। जाम लगाए महिलाएं सिपाहियों से उलझती दिखीं। एक बुजुर्ग महिला गुस्से में महिला सिपाही से भिड़ गई और उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर महिला सिपाही बैकफुट पर आ गई। लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय ने सड़क से बाइकें व बेंच हटाने की कोशिश की तो ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। (संवाद)
जाम के चलते दूसरे मार्ग से गईं नोडल सचिव
जिले की नोडल सचिव नीना शर्मा को सीएचसी अकबरपुर के निरीक्षण के लिए जाना था। उनकी कार माती रोड से होकर निकली इसी बीच जाम की जानकारी मिली। इस पर अफसरों ने उनकी कार वापस कराई। नोडल सचिव की कार माती होकर बारा जोड़ के रास्ते अकबरपुर ओवर ब्रिज पहुंची। इसके बाद माती रोड होकर सीएचसी पहुंची। अन्य अफसरों की कारें भी इसी रूट से सीएचसी पहुंचीं।