फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Thakur threatened the teenagers brother, said withdraw the case, we will make the sisters video viral

Kanpur: अजय ठाकुर ने किशोरी के भाई को धमकाया, बोला- मुकदमा वापस कर लो, नहीं तो बहन का वीडियो वायरल कर देंगे

Fri, 02 Feb 2024 07:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 07:39 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित किशोरी ने अजय व उसके गुर्गों पर चोरी से वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। वहीं, आरोपी अजय ठाकुर ने किशोरी के भाई को धमकाया है कि मुकदमा वापस कर लो, नहीं तो बहन का वीडियो वायरल कर देंगे।

विज्ञापन
Ajay Thakur threatened the teenagers brother, said withdraw the case, we will make the sisters video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर भाई को धमकाकर रुपये मांगने के मामले में अब हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने पुलिस के सामने ही भाई को फोन कर धमकी दी। कहा कि मुकदमा वापस नहीं किया तो बहन का वीडियो वायरल कर देंगे।

विज्ञापन

यह धमकी तब दी गई है, जब आरोपी अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले के आरोप के बाद से फरार है। दरअसल, बर्रा निवासी 13 साल की किशोरी ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के साथी अंशू सिंह सेंगर पर नहाते समय चोरी से वीडियो बना लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दावा था कि आरोपी ने वीडियो बनाने के बाद उसे दोस्तों को शेयर कर दिया। विरोध पर बड़े भाई से मारपीट कर रुपयों की मांग की और न देने पर मोबाइल छीन ले गए। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद अंशू सेंगर, अजय ठाकुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस वापस लेने का दबाव बना रहा है आरोपी
गिरफ्तारी से पहले ही सभी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शिकायत करने के बाद से अजय ठाकुर पीड़ित पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के भाई ने बताया कि फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने गुरुवार को फोन कर धमकाया। उन्होंने डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।

हिस्ट्रीशीटर पर इनाम घोषित है, पुलिस व सर्विलांस टीमें लगी हैं
लेकिन वहां भी फिर से फोन आ गया और उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर इनाम घोषित है। आरोपी लगातार ओपन वाईफाई का सहारा लेकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। पकड़ने के लिए पुलिस व सर्विलांस टीमें लगी हुई है।

हिस्ट्रीशीटर के साथी की बहन ने पीड़िता के भाई पर लगाया छेड़खानी का आरोप
वहीं, किशोरी का नहाते वक्त वीडियो बनाने के मामले के मुख्य आरोपी की बहन अपनी मां संग गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। उसने किशोरी के भाई पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। आरोप था कि किशोरी का भाई स्कूल आते जाते वक्त अक्सर परेशान करता है।

किशोरी का नहाते वक्त वीडियो बना लिया था
इसके चलते उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। इससे पहले आरोपी की मां और बहन बुधवार को डीसीपी साउथ पहुंचे थे। यहां से उन्हें लौटा दिया गया था। बर्रा थानाक्षेत्र में फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के साथी अंशु सिंह सेंगर ने एक किशोरी का नहाते वक्त वीडियो बना लिया था।

पुलिस ने कार्रवाई के बजाए समझौता करा दिया
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के भाई से रुपये की मांग की थी। इन्कार करने पर मारापीटा था। पीड़ित भाई-बहन ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद भी बाद भी बर्रा पुलिस ने कार्रवाई के बजाए समझौता करा दिया।

कमिश्नर ने थाना प्रभारी का जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए
एडीसीपी साउथ के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अंशु सेंगर समेत पांच पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। इस बीच आरोपी अंशु सिंह सेंगर की बहन ने मां के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर किशोरी के भाई पर आरोप लगाए हैं। कमिश्नर ने थानाप्रभारी का जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed