फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airman breaks marriage after not getting desired dowry, case filed

Kanpur: मनमाना दहेज न मिलने पर वायुसैनिक ने शादी तोड़ी, लड़की पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 12:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Airman breaks marriage after not getting desired dowry, case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रावतपुर निवासी वायुसैनिक पर दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा है। रावतपुर पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रावतपुर के रहने वाले जयेश तिवारी वायुसेना में कार्यरत हैं। उसकी शादी चौबेपुर निवासी युवती संग 13 दिसंबर को होनी थी। शारदानगर स्थित होटल से वरीक्षा का कार्यक्रम हो गया।

विज्ञापन


युवती के पिता का आरोप है दहेज में 20 लाख रुपये देने को तैयार होने के बावजूद लड़का पक्ष इसके बाद और ज्यादा दहेज की मांग कर रहा था। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए जयेश के पिता जयहिंद तिवारी ने 13 दिसंबर को होने वाली शादी तोड़ दी। काफी मान मनौव्वल के बाद भी वर पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो लड़की वालों ने रावतपुर थाने में तहरीर दी। वहीं, लड़के वालों ने लड़की पक्ष पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात पता चलने पर शादी तोड़ने की बात कही है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed