फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airforce personnel's body reached home, every eye moist

चेन्नई में गोली लगने से मौत: घर पहुंचा एयरफोर्स कर्मी का शव, हर आंख नम, परिजन बोले वो आत्महत्या नहीं कर सकता

Thu, 15 Jul 2021 03:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Jul 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
Airforce personnel's body reached home, every eye moist
गांव पहुंचा पार्थिव शरीर - फोटो : amar ujala
चेन्नई के अवादी एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एयरफोर्स कर्मी आकाश (23) का शव चौथे दिन बिधनू गंगापुर कालोनी स्थित घर पहुंचा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मीना, बड़ा भाई अमर, सुमित, बहन आरती शव से लिपटकर रोने लगे। परिजनों को बिलखता देख शव लेकर आए एयरफोर्स अधिकारियों की भी आंखें नम हो गईं। गुुरुवार को आकाश का शव पैतृक आवास कानपुर देहात के सिकंदरा ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


नहीं जले चूल्हे, बंद रही दुकानें
मोहल्ले वालों को पता था कि आकाश का पार्थिव शरीर आने वाला है। लिहाजा सुबह से ही घर के बाहर लोगों का मजमा लगा था। आसपास के घरों में न तो किसी के घर चूल्हा जला और न ही कोई दुकान खुली। 
विज्ञापन


आत्महत्या नहीं कर सकता मेरा बेटा
सुरेश विश्वकर्मा के छोटे बेटे आकाश का 2018 में एयरफोर्स में चयन हुआ था। एक साल पहले उसकी पोस्टिंग चेन्नई हुई थी। रविवार शाम उसका शव ड्यूटी प्वाइंट पर 40 फीट ऊंचे टावर पर पड़ा मिला था। पास में ही उसकी इनसास राइफल भी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरफोर्स अधिकारियों का दावा है कि आकाश ने राइफल से खुद को गोली मारी। हालांकि परिजन यह मानने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि वह बहुत हंसमुख व बहादुर था। आत्महत्या नहीं कर सकता। अगर ऐसा हुआ भी तो ऐसी कौन सी नौबत आई कि उसे खुद की जान लेनी पड़ी। जरूर उसे प्रताड़ित किया गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed