{"_id":"5cb024cfbdec222ffc35ab86","slug":"agriculture-university-student-not-get-good-food-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मेस के खाने में मिली छिपकली, छात्रावास में मच गया हड़कंप, वीसी ने पूछा कैसे गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मेस के खाने में मिली छिपकली, छात्रावास में मच गया हड़कंप, वीसी ने पूछा कैसे गिरी
Fri, 12 Apr 2019 11:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खाने में मिली छिपकली (फाइल फोटो)
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मेस में छिपकली गिरने के मामले में डीएसडब्ल्यू ने गुरुवार को खाने की गुणवत्ता की जांच की। मेस के निरीक्षण पर पहुंचे डीएसडब्ल्यू प्रो. डीआर सिंह ने कहा कि वे यहां रोजाना भोजन जांचते हैं।
वहीं कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने डीएसडब्ल्यू से पूछा है कि खाने में यह कैसे गिरी। इस पर प्रो. सिंह ने जवाब दिया है कि निरीक्षण में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। यह किसी छात्र की शरारत हो सकती है। वह सीएसए के सभी छात्रावासों की मेस में बनने वाले खाने का रोजाना निरीक्षण करेंगे।

मेस में छात्रों को कैसा खाना दिया जा रहा है
इसके लिए वार्डन को भी निर्देश दिए हैं। बुधवार को खाने में छिपकली मिलने पर पटेल छात्रावास की में हड़कंप मच गया था। छात्रों की मेस संचालक से तीखी झड़प भी हुई थी। मामला बढ़ता देख मेस संचालक ने वीसी और वार्डन को घटना की जानकारी दी।
मामले में कुलपति प्रो. सोलोमन ने कहा कि मेस में मानक के अनुसार छात्रों को भोजन दिया जाना चाहिए। वह जांच कराएंगे कि मेस में छात्रों को कैसा खाना दिया जा रहा है। इसके लिए डीएसडब्ल्यू को दिशानिर्देश जारी किए हैं। वार्डन से भी रिपोर्ट तलब की है।