फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agricalture

कृषि यंत्रों से प्रदर्शन कर पराली न जलाने की अपील

Wed, 04 Nov 2020 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
agricalture
कुर्वा खुर्द गांव में कृषि यंत्रो का प्रदर्शन करते विभागीय कर्मचारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कुरवाखुर्द गांव में विभागीय अधिकारियों ने कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया। वहां मौजूद लोगों को पराली न जलाने की अपील की। किसानों को बताया कि उन्हें जरूर पड़ने पर विभाग किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व सीडीओ सौम्या पांडेय के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कृषि यंत्रों के साथ अकबरपुर के कुरवाखर्द गांव पहुंचे। पराली प्रबंधन यंत्र मुल्चर, पैडीस्ट्राचापर, कटर, स्प्रेडर का प्रदर्शन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पराली यंत्रों के माध्यम से नष्ट करने की जानकारी दी और पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान जिला प्रतिरक्षा अधिकारी विकास सेठ, वीपीएम विजय कटियार सहित किसान शफ ीक अहमद, राममिलन, पंकज, ताहिर, ललित किशोर, बेचेलाल, मुन्ना अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वसूला जा चुका है 1,15,000 रुपये का जुर्माना
उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में पराली जलने की घटनाएं कम हो रही हैं। अब तक 28 घटनाएं सामने आई है। जिसमें 23 मामलों में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। बताया कि अब तक किसानों पर 1,30,000 रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। जिसमें कर्मचारियों ने 1,15,000 रुपये वसूल लिया है। वहीं 25 क्विंटल फसल अवशेष को गो आश्रय स्थल पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed