{"_id":"67a8f79114c4fbd61004c114","slug":"agra-won-the-inaugural-match-by-defeating-ajitmal-etawa-news-c-216-1-etw1004-121339-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आगरा ने अजीतमल को हराकर जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आगरा ने अजीतमल को हराकर जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
निवाड़ीकला। ग्राम अहेरीपुर में ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में उद्घाटन मैच में आगरा ने अजीतमल की हराया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी रमेश चंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने आगरा टीम के कप्तान जैनी और अजीतमल के कप्तान सत्यपाल गुर्जर के बीच टॉस कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजीतमल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 100 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी आगरा की टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज रोहित ने नौ गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते आगरा ने चार विकेट शेष रहते मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई, शिक्षक नवीन पांडे, संजीव ऋषिश्वर, राहुल, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, संरक्षक छुन्ना दुबे, महामंत्री वेदप्रकाश गुप्ता, मंत्री अफरोज खान रहे।