{"_id":"6aa70d90c7fba26c9a0877b0","slug":"agra-to-face-bengaluru-in-national-basketball-kanpur-news-c-362-1-ka11003-156455-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल में आगरा का सामना बंगलूरू से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल में आगरा का सामना बंगलूरू से
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 फाइनल में आगरा का सामना बंगलूरू से होगा, जबकि अंडर-14 की खिताबी भिड़ंत चंडीगढ़ और वाराणसी के बीच होगी। रविवार को केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में खेले गए सेमीफाइनल में चारों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में आगरा ने गुवाहाटी को 73-40 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल बंगलूरू और मुंबई के बीच हुआ। इसमें बंगलूरू ने मुंबई को 53-28 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने बंगलूरू को 61-32 से मात दी। वाराणसी ने जयपुर को 31-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।