{"_id":"5a38f1054f1c1b001c8b9c98","slug":"agra-lucknow-expressway-road-accident-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर कहर बनकर आया कोहरा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर कहर बनकर आया कोहरा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को कोहरे का कहर साफ दिखाई दिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम जोगीकोट के निकट हवाई पट्टी पर डायवर्जन के कारण करीब एक दर्जन छोटी गाड़ियॉ एक एक करके आपस में टकरा गई।
जिससे करीब दो दर्जन सवारियॉ घायल हो गईं । जिनमें से तीन लोगों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य आंशिक रूप से घायल सवारियॉ बगैर अस्पताल जाए घर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार आपस में भिड़ी गाड़ियों को किनारे लगवाया और गाड़ियों को टकराने से बचाया !
मंगलवार की सुबह पहली बार कोहरे ने विकराल रूप धारण किया। कोहरे के कारण गाड़ियॉ रेंगती हुई नजर आईं। सुबह करीब 4 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम जोगीकोट के पास बनी हवाई पट्टी के पास डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन
इसी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर आगरा से लखनऊ जा रही एक कार प्लास्टिक के ब्रेकर से टकरा गई। जब तक इस गाड़ी की सवारियॉ कुछ समझ पाती तब तक पीछे से आ रही एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी भी टकरा गई। जिसमें सवार दुर्गा प्रसाद पुत्र भगवान दीन , थाना हसायन जिला हाथरस घायल हो गए।
इन गाड़ियों को जब तक हटाया जाता तब तक एक एक करके करीब एक दर्जन गाड़ियॉ आपस में टकराती चली गई। जिनमें रियाज खॉ पुत्र अजीमउल्ला निवासी गाजीपुर और अमरकांत पुत्र प्रताप सिंह निवासी धौलपुर घायल हो गए। तीन घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
लेकिन अन्य आंशिक रूप से घायल 10 लोग बगैर अस्पताल पहुंचे घर रवाना हो गए। आनन फानन में राहगीरों ने डायल 100 नं को सूचना दी , जिससे 100 नं के अलावा बांगरमऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गाड़ियों को किसी प्रकार अलग हटवाया।
कई गाड़ियॉ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई , लेकिन सवारियॉ सुरक्षित रहीं । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक गाड़ियॉ आपस में टकरा गई थी। किसी के अधिक घायल होने की सूचना नही है। लेकिन कई गाड़ियॉ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ! घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।