{"_id":"62b202fc5e27f814135a5e72","slug":"agneepath-and-agniveer-s-decision-to-betray-the-nation-akhilesh-kanpur-news-knp703579426","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ और अग्निवीर भारत को धोखा देने वाला फैसला ः अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ और अग्निवीर भारत को धोखा देने वाला फैसला ः अखिलेश
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अग्निपथ और अग्निवीर देश को धोखा देने वाला फैसला है। सरकार ने गरीब, किसानों के बेटों का सपना तोड़ दिया है। सपा इसका विरोध करती है। अस्थायी नौकरी देकर नौजवानों को उद्योगपतियों का चौकीदार बनाने की तैयारी हो रही है। उद्योगपतियों के इशारों पर भाजपा सरकार यह योजना लायी है।
मंगलवार को सपा के जिला महासचिव रहे रामप्रकाश शाक्य को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे, सपा मुखिया ने पत्रकारों से कहा कि अग्निपथ और अग्निवीर का विरोध देश में हो रहा है। सरकार फौज को आउटसोर्स करना चाहती है। नौजवानों के अंदर जज्बा है कि वह फौज की वर्दी पहने और भारत की सेवा कर सकें। अग्निपथ योजना से फौज का सम्मान गिराने का कार्य किया जा रहा है। सरकार बजट बचाने के लिए ऐसे फैसले कर रही है। उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित लोग तैयार करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि सरकार नफरत फैला रही है। सुप्रीम कोर्ट देश के संविधान को बचाएगा और कानून बुलडोजर को रोकेगा। नुपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, सच्चा हिंदू किसी दूसरे धर्म के खिलाफ नहीं बोल सकता।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष कलीम खां, जय कुमार तिवारी बउअन, शैलेंद्र सिंह यादव, देवेश शाक्य, रॉबिन सिंह यादव , अच्छे खां सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।