फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after having food six member of family get ill

सब्जी-पराठे बन गए मुसीबत, मां-बच्चों सहित 6 की हालत बिगड़ी

Tue, 29 Jan 2019 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
after having food six member of family get ill
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिल में खाना खाने के कुछ देर बाद मां-बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। आसापास के लोगों सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन बच्चों की हालत गंभीर देख कानपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सभी ने आलू-गोभी की सब्जी और पराठे खाए थे। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग या फिर भोजन में कोई जहरीला कीड़ा गिरने की आशंका जताई हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला तकीनगर निवासी परवीन (40) पत्नी पप्पू ने सोमवार शाम को आलू-गोभी की सब्जी और पराठे बनाए थे। रात करीब नौ बजे परवीन ने अपने और बच्चों में मुस्कान (12), मिस्बाह (11), ओवैस (10), इरम (14) और परवनी की भतीजी अर्फिया (14) पुत्री वाहिद ने साथ में खाना खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद ही सभी की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी शुरू हो गई। किसी तरह परवनी घर से बाहर निकली तब लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. गौरव अग्रवाल ने सभी का इलाज किया। बच्चों में इरम, अर्फिया की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की संभावना है। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि घटना की कोई सूचना अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed