फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After feeding poison to his wife and child, the husband also consumed, admitted to the ho

Mahoba: पत्नी-बच्ची को जहर खिलाकर पति ने खुद भी खाया, मायके जाने की जिद पर अड़ी थी महिला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 30 Aug 2023 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

Mahoba News: इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. जितेंद्र ने बताया कि जहर खाकर दंपती और मासूम बच्ची आई थी। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
After feeding poison to his wife and child, the husband also consumed, admitted to the ho
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला को रोके जाने से विवाद हो गया। पति-पत्नी में कहासुनी होने के बाद दंपती ने मौत को गले लगाने का प्रयास किया। पति ने पहले पत्नी व मासूम बच्ची को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया।

विज्ञापन

तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जनपद छतरपुर के ज्योराहा गांव निवासी महेंद्र (28) मंगलवार की सुबह घर पर था। तभी पत्नी रूचि (26) अपने मायके में रक्षाबंधन पर भाई देवेंद्र को राखी बांधने के लिए जाने की बात कहने लगी।
विज्ञापन

इस पर ससुर ने उसे मायके जाने से मना किया। इसके बाद भी महिला नहीं मानी और बैग लगाकर जाने की जिद पर अड़ गई। इससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक विवाद होने पर नाराज पति ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ निकालकर पहले पत्नी और फिर पुत्री मानसी (07) को खिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की हालत में सुधार है
इसके बाद स्वयं जहर खा लिया। कुछ देर में तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. जितेंद्र ने बताया कि जहर खाकर दंपती और मासूम बच्ची आई थी। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed