फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate Akhilesh Dubey's associate Abhishek's house attached

Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी अभिषेक का घर कुर्क

Sun, 11 Jan 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Advocate Akhilesh Dubey's associate Abhishek's house attached
कानपुर। रंगदारी मांगने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी अभिषेक बाजपेई के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कुर्की की कार्रवाई की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अगस्त में बर्रा थाने में दर्ज हुए मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश है। उसके पकड़ में न आने पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विवेचक नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की अनुमति लेने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। शुक्रवार को न्यायालय की ओर से अनुमति मिल गई थी। वहीं, इसी मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी विमल यादव के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। जल्द ही दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अभिषेक और विमल पर आरोप है कि इन लोगों ने डेरे में रहने वाली लड़कियों का इस्तेमाल कर भाजपा नेता रवि सतीजा को झूठे मुकदमे में फंसाने और रंगदारी वसूलने का प्रयास किया था। थाना बर्रा में अधिवक्ता अखिलेश दुबे समेत उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, टोनू यादव समेत कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed