फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admission process started in CSJMU's UIET and HBTU

Kanpur News: सीएसजेएमयू के यूआईईटी और एचबीटीयू में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Admission process started in CSJMU's UIET and HBTU
कानपुर। जेईई का परिणाम आने से पहले ही शहर के तकनीकी संस्थानों ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के यूआईईटी और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर दाखिले का अपडेट देना शुरू कर दिया है। विवि में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं एचबीटीयू के एमबीए में प्रवेश भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


तकनीकी संस्थान में दाखिलों को लेकर हर बार मारामारी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सत्र 2025-26 की दाखिला प्रक्रिया अप्रैल से ही शुरू कर दी गई है। सीएसजेएमयू के यूआईईटी में दाखिले के लिए विवि के एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया गया है। दाखिला जेईई रैंक के आधार पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन


विवि में इंजीनियरिंग की छह ब्रांचों पर दाखिला मिलेगा। केमिकल इंजीनियरिंग में 90 तो कंप्यूटर साइंस एआई में 60 सीटें हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 180 सीटें, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 90, मैटेरियल साइंस में 60 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 90 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस एआई और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की फीस 1,15,200 है। शेष अन्य ब्रांच की फीस 90 हजार रुपये है। एडमिशन कोऑर्डिनेटर ने बताया कि कैंपस में बीटेक छात्रों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इस बार भी प्रवेश जेईई मेन की रैंक के आधार पर मिलेगा। फाइनल रैंक आने के बाद काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।
........................
एचबीटीयू में एमबीए की 240 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
एचबीटीयू के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमबीए) की 240 सीटों पर दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि में मार्केटिंग, आईटी, फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स, ऑपरेशंस, एचआर व इंटरनेशनल बिजनेस से एमबीए कोर्स संचालित हो रहा है। विभाग के सीके तिवारी ने बताया कि इस साल एमबीए में कैट, सीमैट, एआईएमए-एमएटी, सीयूईटी (पीजी) के स्कोर के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। प्रवेश कोआर्डिनेटर डॉ. योगेश पुरी ने बताया कि एमबीए में प्रवेश दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कैट, सीमैट, एआईएमए-एमएटी, सीयूईटी (पीजी) के स्कोर से प्रवेश होंगे। इसके बाद अगर सीट रिक्त बचती है तो दूसरे चरण में सीयूईटी के आधार पर आवेदन लेकर दाखिला दिया जाएगा। एमबीए के एक सत्र की फीस 1,35,000 रुपये है।


बीटेक में जेईई-सीयूईटी के आधार पर होंगे दाखिले
एचबीटीयू में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के साथ वेबसाइट में प्रवेश की अर्हता को भी अपडेट किया गया है। बीटेक की 13 ब्रांच में दाखिले जेईई मेन की रैंक के आधार पर होगा। सिविल, कंप्यूटर, इलेक्टि्कल, इलेक्ट्रानिक्स, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 81-81 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 80 सीटें हैं। केमिकल इंजीनियरिंग में 81, बायोकेमिकल और फूड टेक्नोलॉजी में 63-63, लेदर टेक्नोलॉजी में 31, ऑयल, पेंट और प्लास्टिक में 63-63 सीटें हैं। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में सीयूईटी यूजी के माध्यम से प्रवेश होंगे। इसमें 75 सीटें हैं। बीटेक लेटरेल एंट्री में सीयूईटी यूजी के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। सभी ब्रांच में तीन-तीन सीटें हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार सिंह ने कहा कि मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed