{"_id":"60b538d58ebc3e2f214d59f9","slug":"administration-extended-its-hand-for-the-marriage-of-farmer-s-daughters-akbarpur-news-knp6315030142","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बेटियों की शादी के लिए प्रशासन ने बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की बेटियों की शादी के लिए प्रशासन ने बढ़ाया हाथ
विज्ञापन
रसूलाबाद। तिस्ती के हरलाल निवादा में शनिवार रात बेटियों की शादी के लिए रुपये का प्रबंध न कर पाने पर किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जानकारी के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम किसान के घर पहुंची। वहां मौजूद दोनों बेटियों व परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकारी आर्थिक मदद के अलावा भी सहयोग करने का भरोसा दिया। एसडीएम ने बताया कि बेटियों की शादी में वह खुद वेतन से सहयोग करेंगी।
हरलाल निवादा गांव के किसान रामबहादुर कुरील की बेटियां रूबी व कंचन की तीस जून को शादी तय हुई है। शादी के लिए वह रुपये की व्यवस्था कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, लड़के पक्ष से शादी को लेकर फोन आने लगे। इसी तनाव में किसान ने शनिवार रात गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी पर डीएम जेपी सिंह ने एसडीएम अंजू वर्मा को किसान के घर जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने को कहा। सोमवार को एसडीएम किसान के घर पहुंची। वहां किसान की पत्नी इंद्राणी व दो बेटियां रूबी व कंचन से मिली। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने बेटियों की शादी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि परिजनों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार व शादी में मिलने वाले बीस-बीस हजार रुपये अनुदान देने की बात कही। इसके अलावा वह अपने वेतन से भी बेटियों की शादी में सहयोग करेंगी। कस्बा सहित क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है। बताया कि तीस को होने वाली शादी में डीएम जेपी सिंह शामिल होंगे।