फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aditya Kitchen Gallery defeated Spark International by eight wickets.

Kanpur News: आदित्य किचन गैलरी ने स्पार्क इंटरनेशनल को आठ विकेट से दी मात

Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Aditya Kitchen Gallery defeated Spark International by eight wickets.
कानपुर। प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग में रविवार को आदित्य किचन गैलरी इलेवन ने स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। शिवम कुमार शर्मा की अर्धशतकीय पारी टीम की जीत का आधार बनी।
विज्ञापन

आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता में सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। अरुण यादव ने 40, ओजस ने 27 रन और राघवेंद्र ने 23 रन का योगदान दिया। आदित्य किचन गैलरी इलेवन की ओर से आर्यन कनौजिया ने तीन विकेट लिए। आदित्य, विकास यादव, अखिल सिंह, रोशन सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य किचन गैलरी की टीम ने लक्ष्य मात्र 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल किया। शिवम कुमार शर्मा ने नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली। विकास यादव ने नाबाद 38 और एकलव्य ने 26 रन का योगदान दिया। पृथ्वीराज और शिवम यादव ने एक-एक विकेट लिया। शिवम कुमार शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed