फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ADG raid in jail, found mobile and knife

फर्रुखाबाद: जेल में एडीजी ने मारा छापा तो मोबाइल और चाकू के साथ मिली कुछ चीजें, सकते में आ गए जेलर

Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ADG raid in jail, found mobile and knife
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी ने तीन थानों की पुलिस के साथ मंगलवार को जिला जेल में छापा मारा। यहां बैरक की छत से एक मोबाइल फोन और बैरक के अंदर दो चाकू, लाइटर, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला के पाउच मिले।
विज्ञापन


उन्होंने ऑनलाइन पेशी की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। एडीजी प्रेम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नीलाल, शहर व फतेहगढ़ कोतवाल, महिला थानाध्यक्ष के साथ मंगलवार दोपहर जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान बंदियों की तलाशी में दो चाकू, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला के पाउच और लाइटर बरामद हुए। कायमगंज, अमृतपुर क्षेत्र के तीन बंदियों ने मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की और प्रार्थना पत्र दिए। एडीजी ने बंदियों को भरोसा दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल व मेस का भी निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता की जांच की। एडीजी ने जेल की छत पर चढ़कर देखा तो वहां से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। उन्होंने ऑनलाइन पेशी की प्रक्रिया का भी जायजा लिया और जेल में सफाई व्यवस्था देख कर अधिकारियों की तारीफ की।


एडीजी ने बताया कि जिला जेल में निरीक्षण के दौरान कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, जेलर गिरजा शंकर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed