फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Additional two lakh rupees will be given for development in tobacco free gram panchayats

Kanpur News: तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों में विकास के लिए मिलेंगे अतिरिक्त दो लाख रुपये

Fri, 14 Nov 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Additional two lakh rupees will be given for development in tobacco free gram panchayats
कानपुर। तंबाकू मुक्त अभियान को नई ऊर्जा और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद की 100 ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। जो ग्राम पंचायतें यह लक्ष्य हासिल करेंगी, उन्हें क्रिटिकल गैप फंड से दो-दो लाख रुपये के विशेष विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार को निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष अभियान चलाएं। प्रधानों के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय समितियां लोगों को स्वेच्छा से तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगी। डीएम ने बताया कि जनपद के 11 उन सबसे पुराने तंबाकू सेवनकर्ताओं को एक जनवरी को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस आदत को छोड़ने का संकल्प लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed