फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   action

बाल संरक्षण गृह के मामले में बड़ी कार्रवाई डीपीओ और अधीक्षिका निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
action
कानपुर। बाल संरक्षण की बालिका में 57 बालिकाओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को बड़ी लापरवाही मानते हुए प्रदेश सरकार ने देर से ही सही यहां की अधीक्षिका मिथलेश पाल और जिला प्रोवेशन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पहले बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ शुचिता चतुर्वेदी, उसके बाद महिला कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव राधा चौहान और विभाग के निदेशक मनोज राय ने बाल संरक्षण का निरीक्षण करने के बाद बालिकाओं और पाक्सो के तहत गर्भवती लड़कियों की सुरक्षा में भारी चूक बताया था। इसके बाद उन्होंने एक रिपोर्ट बंनाकर मुख्यमंत्री को भी भेजा था। इस पूरी कवायद के 24 घंटे के भीतर दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि बाल संरक्षण गृह में रह रहे गर्भवती लड़कियों को चिकित्सीय सुविधा दिलाने के लिए यहां के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके साथ हॉस्पिटल भेजा जाता था और जब उस कर्मचारी को कोरोना संक्रमण आईला तो उसे उसी बार सर्च नगरी में रहने दिया गया। जिसकी वजह से सभी 57 बालिकाओं में कोरोना संक्रमण फैल गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि जब दो लड़कियों में हेपेटाइटिस और एचआईवी पीड़ित होने की बात सोशल मीडिया के जरिए बाहर आई तब भी इन अधिकारियों ने इसका खंडन नहीं किया। निलंबन की अवधि में इन दोनों अधिकारियों को वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed