फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action started on not submitting PF of Shiksha Mitra

शिक्षामित्रों का पीएफ न जमा करने पर कार्रवाई शुरू, यूपी में 15 जिलों के शिक्षा विभाग के अफसर रडार पर

Thu, 08 Aug 2019 01:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Action started on not submitting PF of Shiksha Mitra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर नगर समेत 15 जिलों के बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर पीएफ विभाग के रडार पर हैं। शिक्षामित्रों का पीएफ न जमा करने पर विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। बीएसए के खिलाफ अगले सप्ताह कार्रवाई संभव है। कानपुर नगर के 2324 शिक्षामित्रों का एक अप्रैल 2015 से मार्च 2018 तक का पीएफ बकाया है।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों पर पीएफ विभाग के नियम एक अप्रैल 2015 से प्रभावी हो चुके हैं। जहां-जहां पर शिक्षामित्र तैनात हैं, वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी को हर महीने इनके खाते में पीएफ और पेंशन का अंशदान जमा कराना है। हालांकि कानपुर रीजन के तमाम अफसरों ने पीएफ आदि नहीं जमा किया। कानपुर रीजन के 18 हजार शिक्षामित्रों का पीएफ नहीं जमा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में शिक्षामित्रों की नियुक्ति करता है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भी बेसिक शिक्षा विभाग संचालित करता है। यहां के भी कई कर्मचारियों का पीएफ नहीं जमा है। सूत्रों के मुताबिक विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को बीएसए महोबा और कानपुर देहात के बैंक खाते अटैच किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए महोबा पर चार करोड़ 48 लाख 96 हजार और कानपुर देहात के बीएसए पर सात करोड़ 70 लाख से अधिक की रिकवरी निकली है। कानपुर नगर के बीएसए पर आठ से नौ करोड़ की रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुनवाई प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद भी पीएफ अंशदान जमा न करने पर खाते अटैच कर लिए जाएंगे।


भेल कर्मचारियों को मिलेगा पीएफ का पैसा
सूत्रों ने बताया कि अक्तूबर 1990 से लेकर नवंबर 1997 तक पीएफ न जमा करने पर पीएफ विभाग ने झांसी स्थित भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड) पर कार्रवाई करके खाते अटैच किए हैं। 11 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। भेल पर बीते साल एक करोड़ 23 लाख का पीएफ निर्धारण किया गया था। 790 भेल कर्मचारियों के पीएफ खाते में जल्द रकम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed