{"_id":"5d63a0258ebc3e01320278d3","slug":"action-against-four-students-who-created-ruckus-in-csa-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए में हंगामा करने वाले चार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई, हो सकते हैं एक साल के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए में हंगामा करने वाले चार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई, हो सकते हैं एक साल के लिए निलंबित
Mon, 26 Aug 2019 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के छात्रावास में बीती 21 मई की आधी रात मारपीट और बवाल करने वाले चारों छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इन छात्रों ने नशेबाजी के चलते आपस में खूब लाठी-डंडे और चाकूबाजी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोहे की सीढ़ी तक फेंक दी थी। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
इसको लेकर शनिवार को विवि के वार्डेन समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि पुलिस ने दिनेश सिंह, शैलेंद्र पाल, विकास पटेल और अभिषेक कुमार का चालान किया था। इन्हीं छात्रों पर विवि प्रशासन की तरफ से भी कार्रवाई की जाए। पहले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
जवाब आने के बाद इनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि कई वार्डेन ने चारों छात्रों को एक साल के लिए निलंबित करने की बात उठाई है। कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र इसी तरह के बवाल करते रहेंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
दो छात्रों पर कंडक्ट प्रोबेशन की सिफारिश
समिति ने आरोपी दिनेश सिंह व शैलेंद्र के नाम को कंडक्ट प्रोबेशन में डालने को कहा है। अगर ऐसा होता है तो इन दोनों छात्रों को सभी तरह की स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी। फीस प्रतिपूर्ति भी नहीं मिलेगी। यह छात्र विवि के किसी भी समारोह, प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
सीएसए में रविवार आधी रात फिर से जूनियर छात्रों पर सीनियर्स ने कातिलाना हमला कर दिया। हाथों में रॉड, चाकू और पत्थर लेकर जूनियर छात्रों के दो छात्रावासों में सीनियर्स ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ की।