फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of violence deposited first installment of loss

कानपुर में हिंसा: आरोपियों ने जमा की नुकसान की पहली किश्त, छह ने दिया 80856 रुपये का चेक

Mon, 16 Mar 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of violence deposited first installment of loss
कानपुर में हिंसा की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के आरोपियों से नुकसान की भरपाई के लिए वसूली का सिलसिला शुरू हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट की नोटिस पर सोमवार को बेकनगंज थाने के छह आरोपियों ने 80856 रुपये की पहली किश्त जमा की।
विज्ञापन


20-21 दिसंबर को यतीमखाना और बाबूपुरवा में हुई हिंसा में उपद्रवियों ने पब्लिक और सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया था। पत्थरबाजी में दर्जनों गाड़ियां टूटी थी। सरकार ने इस नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए बनी कमेटी ने यतीमखाना में 2 लाख 80 हजार रुपये के नुकसान का आकलन करके वसूली का नोटिस 21 लोगों को जारी किया था। नोटिस की सूची में शामिल बेकनगंज निवासी यासीन, नौबस्ता निवासी मोहम्मद अरमान, बेकनगंज निवासी गुरगुट, इरफान, लियाकत और दिलशाद ने मिलकर 80856 रुपये का चेक सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Accused of violence deposited first installment of loss
कानपुर में हिंसा की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
हिंसा के आरोपी जमील को बाबूपुरवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बवाल के दौरान आरोपित के गोली लगी थी, इलाज के दौरान ही वह अस्पताल से वह भाग निकला था।

सीटीवी फुटेज से पहचान के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से जमील की पहचान हुई थी। बाबूपुरवा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अकील भाग निकला था।

सूचना मिलने पर दबिश देकर घर से ही दबोच लिया गया। बाबूपुरवा हिंसा में अब तक 16 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि 19 फरार चल रहे हैं। फरार आरोपितों के खिलाफ बाबूपुरवा पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed