{"_id":"68d84d91d28a7da5060ad35c","slug":"accused-of-misbehaving-with-office-assistant-kanpur-news-c-362-1-lu11014-132193-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार्यालय सहायक से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार्यालय सहायक से अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज के कार्यालय सहायक मोहम्मद शाकिर के साथ डीआईओएस कार्यालय में अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया।
शिक्षकों ने बताया कि 26 सितंबर को मोहम्मद शाकिर वेतन एवं अन्य शिक्षक-कर्मचारियों के कार्यों के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे थे। यहां पूर्व प्रधानाचार्य ने उनको अपमानित किया। शिक्षकों ने बताया कि इससे पहले भी कार्यालय सहायक के साथ ऐसी घटना हो चुकी है। विद्यालय प्रबंधन ने मांग की है कि पूर्व प्रधानाचार्य लिखित रूप में मोहम्मद शाकिर से माफी मांगें और आगे किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार न करें। उनके डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।