Kannauj: जालौन इंस्पेक्टर से लूटपाट का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
जलालपुर पनवारा चौकी के पास जीटी रोड पर बदमाशों ने क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह को घायल कर लूटपात की थी। शुक्रवार सुबह घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जनपद के क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर एके सिंह को घायल कर कार लूटने वाला एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम की ओर से हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को शुक्रवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश शहर से भागने की फिराक में है।
इस पर कोतवाली प्रभारी ने जीटी रोड पर जगह-जगह घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से हुई फायरिंग में फिरोजबाद निवासी बदमाश प्रेम सिंह के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, दो बदमाश भाग निकले। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को जालौन के इंस्पेक्टर एके सिंह बदायूं कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने जीटी रोड जलालपुर पनवारा के पास घायल कर उनसे कार छीन ली थी। मुख्य आरोपी प्रेमी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश जारी है।
वाहनों को लूटकर गैर राज्यों में करते बिक्री
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश प्रेम सिंह ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर चालकों को घायल कर कारों को लूट लेते हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में इन्हें बेच देते हैं।
बता दें कि जालौन जनपद के क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार चौहान (एके सिंह) सोमवार की रात करीब नौ बजे बदायूं कोर्ट में बयान देने कन्नौज होते हुए कार से जा रहे थे। सदर कोतवाली की जलालपुर पुलिस चौकी के पास जीटी रोड पर किसी काम से उन्होंने कार रोक दी।
इस दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर को सड़क किनारे धक्का देकर बदमाश आई-टेन कार लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों के फोन से इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
इंस्पेक्टर बताने पर जाने से मारने की दी धमकी
इंस्पेक्टर की पिटाई कर लूटपाट करने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। पिटाई के दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को बदमाशों ने आपसी विवाद बताकर भगा दिया। इंस्पेक्टर जान लेने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए कार की चाबी लेकर बायपास से भाग निकले।