{"_id":"5b365efd4f1c1b634d8b91f1","slug":"accused-of-brother-s-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया भाई का हत्यारोपी, भाभी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया भाई का हत्यारोपी, भाभी के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी अजय यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला राय सिंह में भाभी से अवैध संबंधों में बाधक बने भाई के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी छोटे भाई के पकड़े जाने पर मां फूट-फूटकर रोई।
थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह निवासी धर्मेंद्र यादव की शादी लगभग दो साल पहले इटावा जनपद के भदान निवासी सीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से अपने दूसरे नंबर के देवर अजय कुमार यादव के साथ संबंध स्थापित हो गए। अजय कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सीता देवी अक्सर उसके साथ दिल्ली भी चली जाती थी। जिससे धर्मेंद्र कुमार और अजय कुमार के बीच मनमुटाव रहने लगा। घटना के दो दिन पहले ही सीता देवी अपने मायके से अपनी ससुराल नगला राय सिंह आई थी।
विज्ञापन
20 जून की रात अजय यादव ने भाभी के साथ मिलकर धर्मेंद्र कुमार की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 जून शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी देवर को घसारा रेलवे स्टेशन से धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।