फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accidental indore patna express train bouge caught fire

दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग, रेलवे प्रशासन में मच गया हड़कंप

Sun, 14 Jul 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
accidental indore patna express train bouge caught fire
दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना ट्रेन की बोगी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां में 20 नवंबर 2016 को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की क्षतिग्रस्त पड़ी एक बोगी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। विभागीय अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। फायर स्टेशन माती एवं भोगनीपुर दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


जिससे तीन सवारी ट्रेनें करीब एक-एक घंटे विलंबित हुईं। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गत 20 नवंबर 2016 को दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर-पटना सुपरफास्ट ट्रेन की क्षतिग्रस्त पड़ी बोगी नंबर बी-1 में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर गेट नंबर-206 पर तैनात गेटमैन कुलदीप सिंह ने स्टेशन मास्टर केसी पांडेय को सूचित किया।
विज्ञापन


 

20 नवंबर 2016 को पुखरायां स्टेशन के पास हुई थी दुर्घटना

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बूझाई। आरपीएफ के एसआई समरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर मलबे की सुरक्षा के लिए रात में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्टेशन मास्टर केसी पांडेय ने बताया कि आग लगने की जानकारी होने पर फायर स्टेशन, कंट्रोल रूम और मलासा व चौरा स्टेशनों को तत्काल सूचित किया गया।

आग पर काबू पाने के लिए माती से दो और भोगनीपुर की एक दमकल गाड़ी दुर्घटना स्थल पहुंचकर आग को काबू किया। कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर कानपुर से झांसी की ओर जा रही 12511 राप्ती सागर (गोरखपुर-त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट) को मलासा स्टेशन और 11123 बरौनी मेल (बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस) गाड़ी को लालपुर में रोका गया।

झांसी से कानपुर की ओर जा रही 15066 पनवेल (पनवेल से गोरखपुर सुपरफास्ट) ट्रेन को चौरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आग बुझने के बाद गाड़ियाें को रवाना किया गया। इस कारण तीनों गाड़ियां करीब एक-एक घंटे विलंबित हुईं। आरपीएफ के सीओ राजीव उपाध्याय दुर्घटना की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किन कारणों से हुई पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed