फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार मामी व भांजे की मौत

Wed, 18 Nov 2020 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर गदाई खेड़ा गांव के सामने टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार मामी और भांजे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने कानपुर झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और करीब डेड़ घंटे बाद जाम खुलवाया। टैंकर चालक को पकड़ने के लिए पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन

बरौर के बह्मनौती गांव निवासी अंजू (38) पत्नी पंकज पुखरायां की एक बाइक एजेंसी में काम करती थी। किराये का मकान लेेकर पुखरायां में ही रहती थी। मंगलवार शाम सास के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्कूटी से गांव जा रही थी। उसके साथ में सात साल का भांजा श्रेयांस भी था। इस बीच गदाई खेड़ा के सामने पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में अंजू और श्रेयांस की मौके पर ही गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कानपुर देहात झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया। लोग टैंकर को कब्जे में लेने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर हाईवे से जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे जाम से वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने दोनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता व आवास लिए भूमि आवंटन कराए जाने का आश्वासन दिया है। स्कूटी सवार महिला हेलमेट लगाए थी।

कानपुर देहात के भोगनीपुर में कानपुर झांसी हाईवे पर हादसे में अंजू की मौत हो गई। संवाद

कानपुर देहात के भोगनीपुर में कानपुर झांसी हाईवे पर हादसे में अंजू की मौत हो गई। संवाद - फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed