{"_id":"5ef83f09cfb003502c1825b0","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-in-kannauj-seven-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, दरोगा व सिपाही समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, दरोगा व सिपाही समेत सात घायल
Sun, 28 Jun 2020 12:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में मछैया गांव के सामने एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में दरोगा, सिपाही, आरोपी चोर समेत सात लोग घायल हुए हैं।
घटना रविवार सुबह 4:30 बजे की है। दिल्ली पुलिस चोरी का माल बरामद करने आरोपी चोर को साथ लेकर इनोवा कार से पटना जा रही थी। चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर एक्सप्रेस वे पर मछैया गांव के सामने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
हादसे में चालक, आरोपी चोर, दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक, चार सिपाही समेत सात लोग घायल हो गए। एनसीसी यूपीडा ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। नई दिल्ली केशवपुरम निवासी संजय कुमार (36) पुत्र अशोक कुमार की कार को दिल्ली पुलिस किराए पर बिहार पटना लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
थाना पश्चिम बिहार ईस्ट के उप निरीक्षक दिलवाग (55) पुत्र होशियार सिंह, सिपाही विजेंद्र सिंह (30) सावत सिंह, रजनेश (34) पुत्र रमेशचंद्र, नरेंद्र सिंह (32) पुत्र महिपाल सिंह, विजय सिंह (27) पुत्र कुलवीर सिंह थे।
इनके साथ पकड़ा गया आरोपी चोर शाहनवाज (25) पुत्र नदीम भी था। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। एनसीसी, यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया।