{"_id":"58c264324f1c1bc350dc49d0","slug":"accident-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
कार में फंसी लाशें निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार सुबह ये दुर्घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में हुई है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद-बदायूं हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक कार बदायूं की ओर जा रही थी। कार में 5 लोग सवार थे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस में कार की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कार सवार ने जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। दो कार सवार अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं इनमें से एक ही हालत सबसे ज्यादा खराब है। मृतकों में से एक की पहचान नव रतन सिंह उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई है बाकी लोगों के नाम अभी तक पता नहीं चले हैं। पुलिस उनके पास से मिले कागजातों से पहचान की कोशिश कर रही है।