{"_id":"60a9155a8ebc3e7517725666","slug":"accident-in-chitrakoot-car-collided-with-pickup-on-highway-two-barati-killed-six-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर कार पिकअप की भिड़ंत, तीन बरातियों की मौत, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर कार पिकअप की भिड़ंत, तीन बरातियों की मौत, छह घायल
Sat, 22 May 2021 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 May 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट के भरतकूप में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बांदा से बरातियों को लेकर लैट रही कार में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार बराती बाबा और नाती की मौत हो गई जबकि कार चालक व उसकी पुत्री समेत छह घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है।
जिले के पहाड़ी थाना अंतर्गत अरछा बरेठी गांव निवासी गोरे राजपूत की बरात शुक्रवार को बांदा जिले के लामा गांव गई थी। विदाई के बाद शनिवार की दोपहर को बरात कार समेत अन्य वाहनों से लौट रही थी। जैसे ही कार भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आई तरबूज लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।

दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद के कार में फंसे बरातियों को बाहर निकाला, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में अरछा बरेठी गांव निवासी रामलखन राजपूत (60) व उसके नाती अनुपम (6) पुत्र राजकरण की मौत हो गई। कार चालक राजकरण (35), उसकी पुत्री प्रतिज्ञा (12) को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है।
वहीं, अरविंद (40), कल्लू (31) निवासी अरछा बरेठी व ओरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (26), बबेरू शास्त्री नगर जिला बांदा निवासी सुधीर (36) को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरतकूप थाना प्रभारी कृपानंदन शर्मा ने बताया कि पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद आधे घंटे के लिए यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ था, जिसे बाद में बहाल करा दिया गया है।
दूल्हे के दादा और भतीजे हैं मृतक
मृतक रामलखन व अनुपम रिश्ते में दूल्हे के दादा व भतीजे लगते हैं। रामलखन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके छह पुत्र और तीन पुत्रियां है। घटना से पत्नी बालकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मासूम अनुपम दो भाई में छोटा था। बड़े भाई आयुष्मान व मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुपम के पिता राजकरण की निजी कार थी। वह शादी में बेटे व बेटी को लेकर गया था।