फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Fri, 08 Jan 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
accident
कमला का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। चारा लेने जा रही जैतापुर गांव की महिला को बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गुरुवार को हादसे में घायल महिला की उपचार कि दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी कमला (55) बहू मोनिका के साथ बुधवार शाम जानवरों के लिए खेत से चारा लेने जा रही थीं। तभी जैतापुर डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हवासपुर सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया था। गुुरुवार सुबह कमला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पति मोहर सिंह, बेटी सीता, बेटा संतोष, इंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, धरमवीर आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भतीजे प्रमोद ने बताया कि घटना के बाद गांव के लोगों ने पीछा कर आरोपी बाइक सवार पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। ग्रामीणों ने उसकी जेब से एक क्वार्टर शराब बरामद किया था। इधर, जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना में घायल बहू मोनिका का प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed