फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, लगाया जाम

Mon, 29 Jun 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
accident
जरम लगाए ग्रामींणो को समझाते एसडीएम व कोतवाल। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। नयापुरवा गांव में शनिवार को साइकिल से सड़क पार कर रहे किसान लालाराम (60) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर शिवली-रसूलाबाद रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम व थाना प्रभारी के स्पीड ब्रेकर बनवाने का भरोसा देने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के काशीपुर के मजरा रामदीनपुरवा निवासी लालाराम साइकिल से शनिवार रात शिवली के नयापुरवा गांव में रहने वाले साढ़ू जयनारायन के घर जा रहे थे। इसी दौरान नयापुरवा गांव के सामने ही रसूलाबाद की तरफ से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल समेत लालराम कार के नीचे फंस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों व राहगीरों ने बाहर निकला, लेकिन तब तक लालाराम की सांसे थम चुकी थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के सामने सड़क पर शव रखकर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। सूचना पर एसडीएम रामशिरोमणि व थाना प्रभारी बीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कर शांत कराया। तब करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। लालाराम की मौत से पत्नी शांति देवी, बेटे मुकेश कुमार, दीपक कुमार, बेटी प्रियंका व सोनी का रो रोकर बुरा हाल रहा। एसडीएम ने बताया कि हादसे वाले स्थान पर दो दिन में लोक निर्माण विभाग की मदद से स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed