{"_id":"687565ad3af5dcf04704e073","slug":"abvp-protested-for-four-hours-in-csa-against-problems-and-irregularities-in-appointments-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1187479-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समस्याओं व नियुक्तियों में गड़बड़ियों के खिलाफ एबीवीपी ने सीएसए में किया चार घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समस्याओं व नियुक्तियों में गड़बड़ियों के खिलाफ एबीवीपी ने सीएसए में किया चार घंटे प्रदर्शन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते कुलपति आनंद कुमार।
- फोटो : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। छात्रों की समस्याओं और नियुक्तियों में गड़बड़ियों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीएसए के कुलपति कार्यालय के पास करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया।
इस दौरान कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह पदाधिकारियों व छात्रों के पास पहुंचे और सीढ़ी पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। कुलपति ने छात्रों को सात दिन में समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) में सोमवार को एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष की अगुवाई में छात्र दोपहर दो बजे हॉस्टल से कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने बताया कि विवि में छात्रावास के अंदर सीवर, पानी, साफ-सफाई की दिक्कत है।
विज्ञापन
गर्मी में कूलर चलाने के लिए छात्रों से न्यूनतम बिजली शुल्क लिया जाए। किसी भी कमरे का यदि पंखा, लाइट खराब होती हैं तो बाहर से मैकेनिक को बुलाना पड़ता है। मेस का खाना गुणवत्तायुक्त नहीं है। हॉस्टल में दो सीट का चार्ज लिया जाता है और एक कमरे में तीन-तीन छात्रों को रहना पड़ रहा है। छात्रों ने पशुपालन विभाग में निकाली गई भर्ती पर भी सवाल उठाए।
इस दौरान मौके पर पहुंचे कुलपति को छात्रों ने 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने सात दिन में सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। महानगर मंत्री मयंक पासवान ने बताया कि सात दिन में यदि छात्रों की समस्या दूर नहीं होती है तो एबीवीपी आंदोलन और उग्र होगा। इस मौके पर उत्कर्ष, ज्ञानेंद्र, सुधांशु, एल्विन, प्रभात, उत्कर्ष पासवान, दिव्य निगम, उपेंद्र, सुमित, गुंजन आदि मौजूद रहे।