ट्विटर अकाउंट पर रोक लगने के बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। कानपुर के रहने वाले देश के जाने-माने बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने रक्षा की बात कही है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने एएनआई से बातचीत में कहा कि ट्विटर को प्रमोट करने वाले पाकिस्तानी हैं। मेरा बहुत बड़ा हाथ है पाकिस्तानी कलाकारों को देश से भगाने का।
मैं ये मुद्दा पिछले 20 साल से चला रहा हूं। जब नुसरत फतेह अली खान, अदनान समी भारत आये थे तब से ये मुद्दा चला रहा हूं।
इन सभी पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बुलाने वाले ग्रुप ‘जौहर’, ‘खान’ और ‘भट्ट’ इन सबका ट्विटर पर बहुत ऑब्लिकेशन है। इन सबने ही भारत में ट्विटर को प्रमोट किया था।
ट्विटर ने इन्हें हाईली प्रमोट कर दिया। ये सभी सुपर स्टार भारत में ट्विटर को बढ़ाने वाले साबित हुए हैं। इन सबके इशारे पर ही मेरा ट्विटर अकाउंट बार-बार बंद हो रहा है। न जाने कब मेरा फेसबुक अकाउंट बद हो जाये।