{"_id":"5932d46c4f1c1bcb63bdc1ca","slug":"india-vs-pakistan-match-preparations-for-watching-on-big-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच देखने के लिए लोगों में ‘जुनून सवार’, यहां हो रहीं विशेष तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच देखने के लिए लोगों में ‘जुनून सवार’, यहां हो रहीं विशेष तैयारियां
Sun, 04 Jun 2017 12:46 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच के लिये पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों पर जीत का जनून सवार होगा | पाकिस्तान से टीम इंडिया को किसी भी कीमत पर जीत दिलाने के लिये क्रिकेट प्रेमी एक दिन पहले ही भगवान के पूजन हवन में जुट गये हैं।
कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित करने के लिये बजरंगबली मंदिर में हवन पूजन किया। क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट किट लेकर हवन किया और बजरंगबली से टीम इंडिया की जीत के लिये प्रार्थना की। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि बजरंगबली बल और बुद्धि के दाता है इनकी पूजा करने से टीम इंडिया को बल मिलेगा और वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पराजित कर भारत को विजयी बनायेंगे।
2 of 4
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का होना किसी जंग से कम नहीं होता। बॉर्डर पर सेना की कार्यवाही हो या किक्रेट के मैदान पर भारत-पाक का मैच इससे दोनों देशों की जनता की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। इसलिए जब भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होती है तो समूचे देश में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो जाता है। इसी का प्रतिफल है कि भारत अब तक किसी भी विश्व टूर्नामेंट में पाकिस्तान से नहीं हारा है।
3 of 4
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन
ऐसा ही एक मुकाबला रविवार को होने जा रहा है, जब भारत की भिड़त पाकिस्तान से चैंपियंस ट्राॅफी में होने जा रही है। एशिया कप 2015 के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मेगा इवेंट के लिए जहां दोनों टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है, वहीं फैंस भी इस 'प्राइम टाइम शो' के लिए बेसब्री से इंतजार कर चुके हैं। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुकाबले से पहले सट्टा बाजार में भी दिवाली-सी रौनक छाई हुई है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
कानपुर में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रविवार 4 जून को रघुनाथ एनक्लेव अपार्टमेन्ट गांधीग्राम में इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच को बड़ी स्क्रीन में दिखाया जाएगा। इस दौरान सभी के खाने की भी व्यवस्था भी रहेगी। 150 से ज्यादा लोग बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए मौजूद रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।