फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abbas Ansari and Nikhat Bano Appear in Banda Court, Avoid Media

बांदा: चित्रकूट जेल की मुलाकात केस में अब्बास-निकहत की कोर्ट में पेशी, सवालों से बचते हुए कार में बैठे विधायक

Thu, 10 Sep 2026 01:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 01:18 PM IST
सार

Banda News: भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में बृहस्पतिवार को विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की पेशी हुई। सुनवाई के बाद दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। न्यायालय से बाहर निकलते ही अब्बास अंसारी सीधे कार में बैठकर रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। निकहत बानो भी पत्रकारों से बातचीत करती नजर नहीं आईं।

विज्ञापन
Abbas Ansari and Nikhat Bano Appear in Banda Court, Avoid Media
अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की पेशी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

चित्रकूट जेल में मुलाकात से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

मामला फरवरी 2023 में चित्रकूट की रगौली जेल में हुई कथित अवैध मुलाकात से जुड़ा है। तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान निकहत बानो को जेलर के कमरे में अब्बास अंसारी के साथ मौजूद पाया गया था। आरोप था कि जेल में मुलाकात के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया।

तलाशी के दौरान निकहत बानो के पास से मोबाइल फोन, विदेशी मुद्रा समेत अन्य सामान मिलने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद मामले में निकहत बानो, उनके चालक नियाज अंसारी, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर और जेल के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई थी। बाद में प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।  मामला सामने आने के बाद अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन

इस प्रकरण से जुड़े मामलों की सुनवाई बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई पेशी के दौरान सुनवाई के बाद दोनों न्यायालय से बाहर निकले, लेकिन मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी और बिना किसी प्रतिक्रिया के रवाना हो गए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed